फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 परिवारों को गृह निर्माण के लिए 2.22 करोड़ के स्वीकृति पत्र बांटे

विज्ञापन
संतोषगढ़ में सतपाल सत्ती शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देते हुए। - फोटो : Una
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने नप संतोषगढ़ में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 120 लाभार्थियों को लगभग 2.22 करोड़ के स्वीकृति पत्र बांटे।
विज्ञापन

इसके उपरांत सतपाल सिंह सत्ती ने नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्डों में 50 लाख से निर्मित होने वाली पांच गलियों का शिलान्यास किया। सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्णय लिया है कि वर्ष 2022 तक देश के हर व्यक्ति के पास अपना आवास होगा। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत पूर्व में लाभार्थी को 1.65 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी, जिसे अब बढ़ाकर 1.85 लाख कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आवास योजना के लाभार्थी को आर्थिक सहायता तीन किश्तों में उपलब्ध करवाई जाती है।
सत्ती ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान नगर परिषद संतोषगढ़ में 201 लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र दिए जा चुके हैं। इनमें से 104 मामलों में आवास निर्माण का पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 95 लाख से शीघ्र ही संतोषगढ़ से मैहतपुर वाया छतरपुर डाढा, रायपुर सहोड़ा सड़क की मैटलिंग का कार्य शुष् किया जाएगा।
इस मौके पर नप अध्यक्ष निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा और समस्त पार्षद, मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, सुभाष सैणी, चंदन कौशल, संतोषगढ़ के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार, जेई एमके शर्मा और वरुण ठाकुर, शमली राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें