फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमेजॉन पर दुनिया भर में बिकेंगे स्वयं सहायता समूह के उत्पाद

विज्ञापन
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर कुटलैहड़ के अंदरौली में विभ? - फोटो : Una
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को थानाकलां से स्वयं सहायता समूह को अपने उत्पादों को ऑनलाइन बेचने का मंच देने का शुभारंभ किया। विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के तैयार 51 उत्पाद ई-कॉमर्स वेबसाइट एमेजॉन पर बिकेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बिक्री के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म देना ग्रामीण विकास विभाग की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। स्वयं सहायता समूह को अपने उत्पादों में स्वच्छता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करनी होगी। अब हिमाचल के स्वयं सहायता समूहों को बाजार और खरीदार दोनों मिल गए हैं।
अब महिलाओं को अपना हुनर बढ़ाना होगा ताकि क्वालिटी में कहीं कोई कमी न रहे। इससे पहले अनुराग ठाकुर ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 36 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग संदीप भटनागर, निदेशक ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर, सह निदेशक अनिल शर्मा, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीएम विशाल शर्मा, डॉ. अजय अत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकास को मुद्दा बनाकर मैदान में उतरी है भाजपा : अनुराग
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल उपचुनाव में भाजपा विकास को मुद्दा बनाकर मैदान में उतरी है। कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की जयराम सरकार ने दोगुनी रफ्तार से प्रदेश का विकास किया है। ठाकुर ने दावा किया कि हिमाचल की तीन विधानसभा और मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ही जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें