फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर निगम चलाएगा आवारा कुत्तों की नसबंदी का अभियान

Mon, 04 May 2026 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने नसबंदी अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एक निजी कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो जल्द ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में काम शुरू करेगी।
विज्ञापन

अभियान के तहत आवारा कुत्तों को पकड़कर मलाहत स्थित केंद्र में ले जाया जाएगा, जहां उनकी नसबंदी के साथ टीकाकरण भी किया जाएगा। नगर निगम के अनुसार यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, ताकि पूरे शहर को कवर किया जा सके। पहले चरण में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां आवारा कुत्तों की संख्या अधिक है।
नसबंदी के बाद कुत्तों को दोबारा उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा, जिससे उनके क्षेत्रीय व्यवहार में बदलाव न आए और नए कुत्तों की एंट्री भी सीमित रहे। साथ ही रेबीज जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जिस क्षेत्र में आवारा कुत्तों की अधिक समस्या है, वहां की जानकारी निगम को दें, ताकि प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा सके।

इस अभियान से आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित होगी और शहरवासियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। -पृथी पाल सिंह, आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें