फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवतियों ने महिला को बैंक से पैसे निकालते देखा तीसरी ने बैग काटकर छीनने का प्रयास

विज्ञापन
चिंतपूर्णी बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दो युवतियां। - फोटो : Una
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में बुधवार दोपहर को एक 60 वर्षीय महिला से बाजार में एक गली में जाकर सुनियोजित तरीके से तीन अनजान लड़कियों ने बैग काटकर रुपये निकालने की कोशिश की। हालांकि तीनों लड़कियां चोरी करने के इस काद्ग में सफल नहीं हो सकीं। बाद में महिला की होशियारी से बैंक में बैठी इन युवतियां को भंडाफोड़ हो गया। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टोंटा गांव की साठ वर्षीय महिला पड़ोसी के साथ चिंतपूर्णी स्टेट बैंक में दस हजार रुपये निकालने आई थी। रुपये निकालने के बाद दोनों महिलाएं बैंक से चली गईं। इसी दौरान बैंक में बैठी दो युवतियां भी इन महिलाओं के पीछे-पीछे चल पड़ीं।
बताया जा रहा है कि इनकी युवतियों के साथ इनकी एक साथी बाजार में पहले से ही खड़ी थी। जैसे ही 60 वर्षीय महिला और उसके साथ आई पड़ोसी महिला बाजार में एक गली में जा रही थी तो इनका पीछा कर रही लड़कियों में से किसी ने इनको जोर से धक्का मारा। इस पर महिला ने धक्का मारने का कारण पूछा तो यह लड़कियां वहां से खिसक गई। जब महिला ने अपना बैग देखा तो उसका बैग एक तरफ से कट चुका था, लेकिन बैग में रखे रुपये सुरक्षित थे। इस पर महिला को उनका पीछा कर रही लड़कियों पर शक हुआ।
विज्ञापन

वह वापस बैंक में लौटी। जैसे ही वह बैंक के मेन गेट पर पहुंची तो दो लड़कियां दोबारा बैंक के अंदर मौजूद थीं। महिलाओं को बैंक के अंदर आते देख वे बैंक से बाहर निकल कर भाग गईं। महिला ने उनको पकड़ने के लिए शोर भी किया लेकिन इतनी देर में दोनों लड़कियां रफ्फूचक्कर हो गईं।
घटना की सूचना चिंतपूर्णी पुलिस को दी गई। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली है। फुटेज में दो युवतियों की फोटो कैद हुई है। पुलिस थाना से एएसआई वचित्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली है और मामले की छानबीन की जा रही है। बता दें कि बैंक में पहुंची युवतियां किसी दूसरे को भी शिकार बनाने की फिराक में थी लेकिन महिला ने बैंक में पहुंचकर इनका भंडाफोड़ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें