फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडोगा में 200 क्विंटल अवैध लकड़ी से लदे दो ट्रक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोगा में 200 क्विंटल लकड़ी से लदे दो ट्रक जब्त
विज्ञापन

हमीरपुर से पंजाब भेजी जा रही थी अवैध रूप से लकड़ी की खेप
लकड़ी समेत कब्जे में लिए ट्रक, वन विभाग की टीम कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पंजावर/ऊना। वन विभाग लकड़ी का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में वन विभाग ने शनिवार सुबह साढ़े सात बजे नियमित चैकिंग के दौरान हमीरपुर से पंजाब के ओर जा रहे लकड़ी से भरे दो ट्रकों को जब्त किया। ट्रकों में अलग-अलग पेड़ों की 200 क्विंटल से अधिक लकड़ी बरामद की गई। दोनों ट्रकों को लकड़ी समेत कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार रेंज अधिकारी संजीव ठाकुर टीम सहित शनिवार सुबह हिमाचल-पंजाब की सीमा पर गांव पंडोगा में नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान ऊना की ओर से आ रहे दो ट्रकों को जांच के लिए रोका गया। इन ट्रकों में अलग-अलग पेड़ों की लकड़ी भारी तादात में लदी हुई थी। दोनों ट्रक चालकों को जब लकड़ी से संबंधित दस्तावेज एवं कागजात दिखाने को कहा गया तो वे इन्हें पेश नहीं कर पाए। इस पर रेंज अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए वाहनों को कब्जे में ले लिया। हर ट्रक में 100 क्विंटल से अधिक लकड़ी पाई गई है। काटी गई लकड़ी अलग-अलग पेड़ों की है। चालकों की पहचान भोरंज निवासी शेर मोहम्मद और कालका निवासी केशव शर्मा के तौर पर हुई है। दोनों से लकड़ी को लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा कि यह लकड़ी हमीरपुर के भोरंज व लंबलू से काटी गई थी। अब वन विभाग यह जानकारी जुटा रहा है कि लकड़ी सरकारी जमीन से काटी गई या किसी की निजी जमीन से। इस संबंध में रेंज अधिकारी संजीव ठाकुर ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी करके जांच भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पांच दिन पहले पकड़े थे सात वाहन
वन विभाग ने पंडोगा बैरियर पर बीते 11 अप्रैल को अवैध लकड़ी से लदे सात मालवाहक वाहन पकड़े थे। यह लकड़ी ऊना और हमीरपुर जिला से अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। इन वाहनों में पॉपुलर, आम, सफेदा और अन्य किस्म की प्रतिबंधित लकड़ी शामिल है। अभी उस मामले की जांच चल ही रही थी कि पांच दिन बाद शनिवार को दो ट्रक जब्त किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें