फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स के पुराने मामलों को एकमुश्त निपटा सकेंगे कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती लीगेसी योजना के तहत वीरवार को औद्योगिक क्षेत्र के सेवा सदन में आबकारी एवं कराधान विभाग के आला अफसरों ने स्थानीय उद्योगपतियों के साथ बैठक की। जिसमें टैक्स से जुड़े पुराने मामलों को एकमुश्त निपटारे को लेकर आबकारी कराधान विभाग के अधिकारियों ने उद्यमियों तथा कारोबारियों को इसकी विस्तार से जानकारी दी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग संघ के अध्यक्ष सीएस कपूर ने कहा कि इस योजना का उन सभी उद्यमियों तथा कारोबारियों को लाभ उठाना चाहिए, जिन पर वैट व अन्य टैक्स योजनाओं के तहत मामले पेंडिंग चल रहे हैं। उक्त योजना को सरकार ने 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

कारोबारी निर्धारित रिटर्न के साथ फार्म सी में उतना ही टैक्स रेट के हिसाब से जमा करवा सकेंगे। आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त संजय शर्मा ने कहा कि सरकार ने उद्यमियों तथा अन्य कारोबारियों के लिए पुराने मामलों को सेटल करने के लिए बढ़िया योजना चलाई है।
विज्ञापन

इसका लंबित टैक्स मामलों में कारोबारी सीधा लाभ उठाएं। कहा कि इस योजना के तहत कारोबारियों के पुराने मामले सौ फीसदी टैक्स को महज दस प्रतिशत पेनल्टी के साथ एकमुश्त सेटल करवाया जा सकेगा। बैठक में विभाग की ओर से संसार चंद, उद्योग संघ की ओर से उपाध्यक्ष उद्यमी एमएल ठाकुर, उद्यमी धर्मपाल दीप शर्मा, बलतेजिंदर सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें