फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में टूरिस्ट बस पहाड़ी से टकराई, ड्राइवर बाल-बाल बचा

विज्ञापन
चिंतपूर्णी में हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त बस। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में वीरवार को माता रानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को लेकर आई टूरिस्ट बस पहाड़ी से जा टकराई। हादसे में बस का चालक बाल-बाल बच गया। बस में कोई भी यात्री सवार नहीं होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे का कारण तीखी ढलान पर चालक की ओर से बस का गियर न बदल पाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर से एक निजी कंपनी की टूरिस्ट बस महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं को लेकर वीरवार दोपहर के समय शंभू नाके के पास पहुंची। यहां बस में बैठे सभी श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने के लिए चले गए और बस चालक बस को एक जगह पर खड़ी करने लगा। इस दौरान चालक चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क की एक तरफ पहाड़ी से जा टकराई।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में बस चालक चोटिल होने से बच गया। जबकि, बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं बस के परिचालक मोहित ने बताया कि सड़क पर तीखी ढलान होने के कारण ड्राइवर बस का गियर नहीं बदल पाया। इस कारण बस अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

परिचालक ने बताया कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस दौरान बस की सवारियां माता रानी के दर्शन करने गई हुईं थी। उसने बताया कि चिंतपूर्णी दर्शन करने के बाद बस को श्रद्धालु के साथ अमृतसर जाना था लेकिन बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण अब श्रद्धालुओं के लिए दूसरी बस का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें