फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्कड़ कॉलोनी में दो स्कूटी टकराई, बुजुर्ग चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगती रक्कड़ कॉलोनी में बुधवार शाम को दो स्कूटी आपस में टकरा गईं। घटना में एक स्कूटी चालक 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। एक अन्य स्कूटी चालक घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रणजीत कुमार पुत्र प्रीतम सिंह निवासी वार्ड संतोषगढ़ तहसील व जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह बुधवार शाम को देहलां से ऊना की तरफ जा रहा था। इस बीच रक्कड़ कालोनी के पास उसकी स्कूटी के आगे चल रही स्कूटी चालक ने अपना दोपहिया वाहन अचानक दाहिनी दिशा की ओर मोड़ दिया। इस पर उसकी स्कूटी दूसरी स्कूटी से टकरा गई और स्कूटी सवार गिर गए।
मौके से कुछ स्थानीय लोग उसे व दूसरे स्कूटी चालक को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले आए। हादसे का शिकार हुए दूसरे स्कूटी चालक मदन लाल (68) पुत्र बर्फी राम निवासी जलग्रां टब्बा तहसील व जिला ऊना को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उच्च स्वास्थ्य संस्थान के लिए रेफर किया।
विज्ञापन

पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते हुए मदन लाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सदर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि दुर्घटना के मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें