फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर कूड़ा फेंकने पर होगा पांच सौ रुपये जुर्माना

विज्ञापन
Throwing garbage outside the house will result in a fine of five hundred rupees
विज्ञापन
ऊना। शहर में खुले में कूड़ा फेंककर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर परिषद अब कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। नप अधिकारियों ने इसके लिए कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस माह से नगर परिषद खुले में कचरा फेंकने और डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना में कूड़ा न देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शहर में गंदगी फैलाने वालों से प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। इसमें घर के बाहर कूड़ा फेंकने पर 500 रुपये प्रतिदिन, दुकानों के बाहर कूड़ा फेंकने पर एक हजार रुपये प्रतिदिन, होटल और रेस्तरां के बाहर गंदगी फैलाने पर दो हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। नगर परिषद डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना को मजबूत करने और गंदगी फैलने वालों पर लगाम कसने के लिए सख्त रवैया अपनाने जा रही है।
ऊना शहर में कुछ माह पूर्व ही डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना को सख्ती से लागू किया है। इसके बावजूद शहर में अभी भी कुछ लोग सफाई कर्मचारियों को कूड़ा नहीं दे रहे हैं। इससे शहर में कई स्थानों पर गंदगी फैल रही है। इस पर लगाम कसने के लिए अब नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू का दी है। शहर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर परिषद जुर्माना लगाने जा रही है। इस संबंध में नगर परिषद ऊना के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि गंदगी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई जाएगी। नगर परिषद अब जल्द ही जुर्माना वसूलेगी, इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस माह से इस पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नप ऊना के 11 वार्ड में योजना लागू
नगर परिषद ऊना में 11 वार्ड हैं। इन सभी वार्डों में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना लागू की गई है। इसके लिए विशेष वाहन भी खरीदे गए हैं। कुछ जगहों पर लोगों की तरफ से सहयोग नहीं मिल रहा है। यह लोग नप कर्मचारी को कूड़ा नहीं दे रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यह लोग खुले में कचरा फैला रहे हैं। जिन पर अब कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें