फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटलैहड़ से धोखा करने वालों को जनता सबक सिखाए : अग्निहोत्री

Sat, 11 May 2024 11:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुटलैहड़ से धोखा करने वालों को जनमत का अपमान करने वाले स्वार्थी लोगों को जनता सबक सिखाए और विकास का रास्ता चुनते हुए कांग्रेस को मतदान करे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विवेक शर्मा कुटलैहड़ का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार कुटलैहड़ के विकास में कोई कसर नहीं रखेगी।
विज्ञापन

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जनता के हर वादे को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या का हल होगा, हर क्षेत्र में विकास होगा, पर्यटन का विकास करेंगे। कुटलैहड़ की जनता इस इतिहास को लिखेगी कि जब एक तरफ धोखेबाज थे तो दूसरी तरफ ईमानदार और प्रदेश की सेवा विकास को आगे बढ़ाने वाली कांग्रेस को जनता ने चुना। उन्होंने कहा कि यह चुनाव इतिहास बनाएगा। कुटलैहड़ अपना इतिहास लिख दे, विकास में कोई कसर नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी नेता कार्यकर्ता मतभेद बुलाकर कांग्रेस के लिए काम करें, सबका मान सम्मान होगा। उन्होंने नामांकन में शामिल जनता को देखकर ऐलान किया कि कुटलैहड़ से कांग्रेस की जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि विवेक शर्मा के नेतृत्व में विकास के झंडे को बुलंद किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ विस से कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक शर्मा के नामांकन से पूर्व उनसे व उनके समर्थकों के साथ समूरकलां में मुलाकात की। इस दौरान विधिपूर्वक पूजा-अर्चना भी की। मुकेश अग्निहोत्री और विवेक शर्मा को माता चिंतपूर्णी से लाई गई चुनरी और प्रसाद से सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा को नामांकन पत्र भरने की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें