फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला रह गया बांध का गेट, छह सलैब बहे

विज्ञापन
नंगल हाइडल नहर की बही सलैब - फोटो : Una
विज्ञापन
नंगल। श्रीआनंदपुर साहिब हाइडल नहर की छह सलैब तेज बहाव में बह गए हैं। आनंदपुर साहिब हाइडल नहर के डैम का पानी नियंत्रित करने के लिए लगाए बांध के एक गेट में तकनीकी खराबी आने से हादसा हुआ है। इस दौरान बांध का एक गेट ऊपर उठ गया जो बंद नहीं हो पाया।
विज्ञापन

पानी का प्रेशर गेट नंबर एक में होने से लगभग छह सलैब तेज बहाव में बह गए। इन सलैब के साथ ही डिजिटल गेजिंग करने के लिए लगाया गया रडार भी बह गया।
जेई अजय कुमार ने भी माना कि बांध के पानी को नियंत्रण रखने के लिए लगाए गेट में तकनीकी खराबी आने के कारण ही यह घटना सामने आई। अब नहर का पानी पूरी तरह सूख जाने के उपरांत ही इसकी रिपेयर की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग के पास कर्मचारियों की संख्या भी बहुत कम होने और बजट के अभाव के कारण इस नहर के रखरखाव की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा जितना ध्यान देना चाहिए।
उधर, अधिशासी अभियंता इंद्र अवतार से बताया कि बीते दो दिन से नंगल हाइडल नहर बंद थी। तकनीकी खराबी आने से गेट नंबर छह बंद नहीं हो पाया। इससे एक गेट से ही पानी पूरी रफ्तार से बहता रहा और नहर की 6 सलैब पानी के तेज बहाव में बह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें