फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर परिषद की कार्रवाई का दो दिन ही दिखा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच किनारे फिर से लगने लगी रेहड़ियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर परिषद की तरफ से बीते दिनों शहर में अवैध रेहड़ी फड़ी हटाने को लेकर की गई कार्रवाई का दो दिन ही असर देखने को मिला। वर्तमान में दोबारा से शहर में एनएच किनारे जगह-जगह रेहड़ी-फड़ी लगना शुरू हो गई हैं। नगर परिषद की तरफ से संचालकों को एनएच किनारे रेहड़ी-फड़ी न लगाने को लेकर चेतावनी जारी की गई थी। इस दौरान नगर परिषद की तरफ से दो रेहड़ियों को जब्त भी किया गया था। इसके बावजूद हालात पहले के जैसे दोबारा बनने शुरू हो गए हैं। इस मामले में नगर परिषद के अधिकारियों ने रेहड़ी-फड़ी हटाने की मुहिम को भविष्य में भी जारी रखने का आश्वासन दिया है। नगर परिषद ने साफ किया है कि एनएच किनारे रेहड़ी फड़ी लगाने को लेकर आगामी दिनों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर रहेड़ी-फड़ी संचालकों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। शहर में रेहडी फड़ी का जंजाल लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते कई बार एनएच पर जाम भी लग जाता है। साथ ही लोगों को पैदल चलने के लिए बनाए गए फुटपाथ पर भी रेहड़ी-फड़ी सज जाती है। ऐसे में पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


कोट्स
नगर परिषद रेहड़ी फड़ी हटाने के लिए आगामी दिनों में भी सख्ती से कार्रवाई करेगी। इसे लेकर संबंधित कर्मचारियों-अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी नप ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें