फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सहकारी सभा घोटाले का आरोपी तीन दिन की रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, पूछताछ जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नारी (ऊना)। सहकारी सभा नंगल सलांगड़ी में बहुचर्चित करोड़ों के घोटाले के आरोप में आत्मसमर्पण करने वाले पूर्व सचिव धीरज कुमार को अदालत ने वीरवार को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी को दोबारा सात दिसंबर को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी पूर्व सचिव ने बीते बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया था। इससे पहले बीती 30 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद पुलिस को लगातार उसकी तलाश थी। इस बीच आरोपी ने बुधवार को कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के पास दर्ज मामले के मुताबिक आरोपी पर करीब 50 लाख के गबन करने का आरोप है। हालांकि, नंगल सलांगड़ी सहकारी सभा के खाताधारकों का आरोप है कि पूर्व सचिव ने करीब पांच करोड़ का घोटाला किया है। यह घोटाला दो वर्ष पूर्व ग्रामीणों के ध्यान में आया था। मामला सामने आने के बाद आरोपी पूर्व सचिव ने तीन बार ऊना की अदालत और तीन बार शिमला की अदालत में जमानत याचिका लगाई। वहां जमानत याचिका खारिज होने के बाद आरोपी ने उच्चतम न्यायालय में याचिका लगाई। जहां आठवीं पेशी के दौरान अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका का खारिज कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि सहकारी सभा नंगल सलांगड़ी में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में आरोपी पूर्व सचिव को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले से जुड़ी तमाम कड़ियां खंगाली जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें