फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रिमझिम बारिश से आलू की फसल में आई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन बाद हुई वर्षा से खेतों में लौटी नमी
विज्ञापन

किसानों को बढ़िया पैदावार की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी
चक्कसराय (ऊना)। रिमझिम बारिश ने ऊना जिले के किसानों को बड़ी राहत दी है। जिन किसानों ने पिछले दिनों आलू की बिजाई की थी, उनके लिए यह बरसात किसी वरदान से कम नहीं है। लगभग 15 दिनों से मौसम शुष्क चल रहा था। जिससे मिट्टी में नमी खत्म हो गई थी। ऐसे में यह बारिश फसल के लिए संजीवनी साबित हुई है। किसान जीवन कुमार, जोगिंद्र सिंह, मुनीश कुमार और बलवान सिंह ने बताया कि यह बरसात आलू की फसल के लिए बेहद लाभदायक है। उनका कहना है कि एक प्राकृतिक बारिश का पानी, ट्यूबवेल से दस बार पानी देने के बराबर होता है। बारिश से खेतों में नमी बनी रहेगी और आलू की पौध में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि यदि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहा तो इस बार आलू की पैदावार पिछले वर्षों की तुलना में अधिक होने की उम्मीद है। खेतों में फैली हरियाली और मिट्टी से उठती सौंधी खुशबू ने किसानों के मन को प्रसन्न कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें