फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिमान त्यागकर सत्य और सही विचारों को अपनाएं : अतुल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के कैलाश नगर नकड़ोह स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन अतुल कृष्ण ने जीवन-दर्शन पर आधारित दिव्य प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य का शरीर नश्वर है और आत्मा अमर है, इसलिए शरीर पर अभिमान व्यर्थ है। भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के संवाद का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि अभिमान त्याग कर सत्य को स्वीकार करने से ही जीवन सार्थक बनता है।
विज्ञापन

अतुल कृष्ण ने बताया कि ऊं केवल एक शब्द नहीं, बल्कि आचरण, उच्चारण और विचार का संगम है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अभिमान त्यागकर सत्य और सही विचारों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में डीडीएम कॉलेज के चेयरमैन नरेंद्र शर्मा, चंचला देवी, राजेंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, नेहा शर्मा, दीक्षा शर्मा, दीपक जसवाल, सतीश कालिया सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें