फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय परिसर से बाहर नहीं जा पाएंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। हिमाचल प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के आदेशानुसार 11 अक्तूबर से आठवीं से जमा दो कक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके लिए स्कूल प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पाठशाला में आने का समय नौ बजे से तीन बजे तक का होगा।
विज्ञापन

इस दौरान किसी भी विद्यार्थी का पाठशाला परिसर से बाहर जाना वर्जित होगा। सरकार के आदेशानुसार अभी कुछ समय के लिए पाठशाला में कोई प्रार्थना सभा, खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक गतिविधि और अन्य गतिविधियां नहीं होंगी। विद्यार्थी प्रत्येक दिन सीधे अपने कक्षा कक्ष में अपनी सीट पर बैठेंगे तथा बार-बार अपनी सीट नहीं बदलेंगे। सभी विद्यार्थी मास्क का प्रयोग करेंगे।
समय-समय पर साबुन से हाथ धोना, सैनिटाइजर का प्रयोग करना, एक दूसरे से शारीरिक दूरी बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। अभिभावकों से जुकाम, खांसी और अस्वस्थ होने पर विद्यार्थियों को पाठशाला न भेजने की बात कही है। पाठशाला पहुंचने पर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं प्रधानाचार्य सुखदेव धीमान ने बताया कि कोविड -19 से बचाव के लिए पाठशाला प्रशासन ने सभी प्रबंध किए हैं। सभी अध्यापक और अन्य कर्मचारी बच्चों पर नियमित निगरानी रखेंगे। साथ ही सभी विद्यार्थी अपना दोपहर का भोजन, पीने का पानी घर से साथ लाएंगे। दोपहर का भोजन किसी के साथ मिल बांट कर नहीं खाएंगे। स्कूल में सभी को कोविड-19 नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें