ऊना। जिले के स्कूलों में पहली से आठवीं तक कक्षाएं बुधवार से सुबह साढ़े सात बजे लगेंगी। प्राथमिक और मिडल तक स्कूल दोपहर 12:50 बजे बंद हो जाएंगे। वहीं जिले के उच्च शिक्षा विभाग ने नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं की समयसारिणी में बदलाव को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। विभाग इस पर बुधवार को फैसला लेगा।
प्राथमिक शिक्षा विभाग ने यह फैसला जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी से विद्यार्थियों को हो रहे परेशानी को देखते हुए लिया है। इससे पहले स्कूलों के खुलने का समय सुबह नौ बजे था और दोपहर तीन बजे स्कूल बंद होते थे। बच्चों को सुबह और शाम गर्मी से परेशान होना पड़ता था। अब विभाग के नए फैसले से छोटी कक्षाओं के बच्चों को सुबह के समय गर्मी से राहत मिलेगी।
जिले में सुबह आठ बजे से ही गर्मी का असर दिखने लगता है। सुबह नौ बजे तेज धूप में बच्चों को स्कूल पहुंचने में खासी परेशानी होती है। तेज धूप में दोपहर के समय घर लौटना भी मुश्किल होता है। स्कूल खुलने के समय में बदलाव से अब बच्चे राहत महसूस करेंगे।
कोट्स
उपनिदेशक जिला प्राथमिक शिक्षा विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय से निर्देश मिले हैं। कहा कि सुबह सात बजे बच्चों और अध्यापकों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होेती है। ऐसे में सुबह साढ़े सात बजे से स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है।
बॉक्स
उपनिदेशक जनक सिंह ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े चार बजे स्कूलों के समय में बदलाव करने के निर्देश मिले हैं। कहा कि मंगलवार को छुट्टी होने के कारण अब बुधवार को ही इस पर फैसला लिया जाएगा।