फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता: हिमाचल की टीम चुनी, ऊना के हर्ष होंगे कप्तान

Mon, 02 May 2022 09:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

सोमवार को सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम के चयन को लेकर ऊना के इंदिरा मैदान में चल रहा 10 दिवसीय शिविर समाप्त हो गया। इसके बाद 18 खिलाड़ियों को हिमाचल टीम में जगह दी गई। 
विज्ञापन
हिमाचल की हॉकी टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता के लिए हिमाचल टीम का चयन कर लिया गया है। इस टीम में कुल 18 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। ऊना जिले के 10 खिलाड़ी टीम में जगह पाने में कामयाब रहे। इसके अलावा मंडी और बिलासपुर से दो खिलाड़ी, सोलन, कांगड़ा, सिरमौर और हमीरपुर से एक-एक खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है। प्रदेष की टीम चार से 15 मई तक गोवा में होने जा रही प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम अपना पहला मैच छह मई को मणिपुर के खिलाफ खेलेगी। 

विज्ञापन


सोमवार को सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम के चयन को लेकर ऊना के इंदिरा मैदान में चल रहा 10 दिवसीय शिविर समाप्त हो गया। इसके बाद 18 खिलाड़ियों को हिमाचल टीम में जगह दी गई। हिमाचल सब जूनियर हॉकी टीम के साथ आशीष सेन को कोच नियुक्त किया गया है। हॉकी ऊना के महासचिव मदन पुरी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। 

यह है हिमाचल की टीम  
हिमाचल प्रदेश की सब जूनियर टीम में ऊना से हर्ष, सतविंदर सिंह, तनिश कुमार, अनमोल राणा, कृष, सनी, सक्षम, मंजीत सिंह, शिव कुमार, साहिल सिंह मान को जगह मिली है। इसके अलावा मंडी से मोहित वर्मा, जतिन कुमार, बिलासपुर से राजन कुमार और रोहित, सोलन से धीरज, कांगड़ा से नितिन कुमार, सिरमौर से अनुज और हमीरपुर से सौरभ चौधरी को प्रदेश की सब जूनियर टीम में शामिल किया गया है। टीम का कप्तान हर्ष को बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें