फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबाल वरिष्ठ वर्ग मुकाबले में संतोषगढ़ ने बसदेहड़ा की टीम को हराया

विज्ञापन
संतोषगढ़ में हैडंबाल प्रतियोगिता के दौरान खिलाडी व अन्य - फोटो : Una
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। स्वर्गीय वीरेंद्र गौतम मेमोरियल बाल सीसे स्कूल खेल परिसर में रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनल मुकाबले खेले गए। सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में संतोषगढ़ की टीम ने बसदेहड़ा की टीम को 33-31 के अंतर से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

लीग के आधार पर जूनियर के फाइनल मुकाबले में संतोषगढ़ की टीम ने बसदेहड़ा की टीम को हराकर फाइनल मैच अपने नाम किया। ट्रॉफी के समापन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी और प्रदेश में संचालित हैंडबाल नर्सरी के संचालक सचिन चौधरी और स्नेहलता चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया।
कोच और खेल शिक्षक रहे एमएम गर्ग ने बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सचिन चौधरी ने कहा कि प्रदेश के दर्जनों हैंडबाल खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की हैंडबाल प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि हैंडबाल खेल में भी अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। दूसरी खेलों की तरह देश मे हैंडबाल खेल के लिए इंडोर स्टेडियम होने जरूरी है। नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला महे, उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा, बलराम चब्बा और अन्य पार्षदों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर खेल कोच एमएम गर्ग, अनिल शर्मा , प्रवीण बिट्टा को भी खिलाडिय़ों की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हैंडबाल खिलाड़ी व चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजक मुलकेश चब्बा, राजीव भारद्वाज, प्रदीप पटियाल, नरिंद्र सिंह, राजीव जोशी, मनोहर लाल, दिलबाग सिंह, अमित शारदा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पुरी, पूर्व पार्षद चरण सिंह, बाल कृष्ण सरीन, दीपू सैनी, कैलाशपति, डॉ. डेविड प्रभाकर, पूर्व पार्षद दिलीप डोजी, दासराम, होशियार सिंह, प्रवीण शर्मा, अश्वनी कुमार, राजेश वर्मा, अमन सैनी, राजीव भारद्वाज , पप्पी पटियाल, अवतार सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें