फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक रजत पदक विजेता निषाद को अर्जुन पुरुस्कार से क्षेत्र में खुशी

विज्ञापन
अर्जुन अवार्ड मिलने पर अपनी मां के साथ खुशी जताते निषाद कुमार। - फोटो : Una
विज्ञापन
गोपाल शर्मा
विज्ञापन

अंब (ऊना)। राष्ट्रपति के हाथों निषाद कुमार को अर्जुन पुरस्कार मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। एक किसान के बेटे ने छोटे से सरकारी स्कूल से टोकियो पैरा ओलंपिक में विक्ट्री पोडियम तक का सफर तय कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इस मौके पर निषाद की माता पुष्पा देवी भी मौजूद रहीं। उपमंडल अंब के गांव बदाऊं अंब के इस बेटे ने ऊंची कूद में सामान्य वर्ग में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। बाद में 2017 में माता-पिता से 2500 रुपये लेकर वह पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रशिक्षण के लिए चला गया। यहां पर कोच नसीम अहमद ने उसकी काबिलियत और लगन देखकर उसे कांप्लेक्स में ही एक कमरा मुहैया करवाया और साथ ही उसे तीन हजार रुपये महीना अपनी ओर से देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसके लिए पिता ने मेहनत कर सब्जियां उगाईं और माता ने भी मवेशियों का पालन कर दूध बेचा। निशाद 2019 से नेशनल कैंप में बेंगलुरु में कोच सत्यनारायण की देखरेख में कोचिंग शुरू की। पैरा एथलेटिक में 2.06 मीटर की ऊंची कूद के साथ उसका नेशनल रिकार्ड है। 2019 में दुबई में पैरा वर्ल्ड ग्रैंड सिक्स प्रतियोगिता जिसमें 152 देशों के खिलाडियों ने भाग लिया था। वहां निशाद ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। दुबई में ही 2021 में उसने ऊंची कूद में नया ऐशियन रिकार्ड बनाया।
विज्ञापन

निषाद ने भारत को सिल्वर मेडल के साथ पैरा ओलंपिक में विक्ट्री पोडियम तक पहुंचा दिया। विश्व स्तरीय मुकाबले में अंब के निषाद कुमार ने ऊंची कूद में टोकियो पैरा ओलंपिक मुकाबले का सिल्वर मेडल भारत के नाम किया। निषाद ने 2.06 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को दोहराते हुए भारत को पदक दिलाया। निषाद कुमार और अमरीका के डेलेस वाइस ने 2.06 मीटर की ऊंची कूद के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया।
2015, 2017 और 2019 के वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक चैंपियन रोडरिक टाउंसेंट ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 2.15 मीटर की कूद के साथ गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें