फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संजीव फांडा 14वीं बार जिला बार एसोसिएशन के प्रधान बने

Mon, 01 Apr 2024 04:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान, उपप्रधान और महासचिव को छोड़ अन्य पद सर्वसम्मति से चुने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। शनिवार को हुए जिला बार एसोसिएशन ऊना के चुनाव में अधिवक्ता संजीव फांडा 14वीं बार प्रधान बने। ऊना कोर्ट परिसर में आरओ सुग्रीव राणा और एआरओ एएस राणा की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुए। वोटिंग द्वारा प्रधान, उपप्रधान और महासचिव के चुनाव हुए, जबकि अन्य पद सर्वसम्मति से चुने गए।
आरओ सुग्रीव राणा ने बताया कि वोटिंग के लिए कुल 287 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। प्रधान पद के लिए संजीव फांडा व राकेश चौधरी मैदान में थे। इनमें 164 मत संजीव फांडा व 120 मत राकेश चौधरी बने, जबकि तीन वोट कैंसिल हुए। 44 वोट से संजीव फांडा विजयी रहे, जो कि लगातार दूसरी बार प्रधान बने। इससे पहले संजीव फांडा 13 बार जिला बार एसोसिएशन ऊना के प्रधान रह चुके हैं। उपप्रधान के लिए नितिन परमान व नवदीप राणा मैदान में थे। इसमें नितिन को 173 और नवदीप राणा को 112 मत पड़े। उपप्रधान का पद नितिन परमान के नाम रहा। महासचिव पद के लिए हुए चुनाव में रोहित भारद्वाज को 163 व रीचा ठाकुर को 123 मत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कोषाध्यक्ष शुभम शर्मा, लाइब्रेरी इंचार्ज पूजा बग्गा व मनोनित सदस्य के रूप में स्मृति शर्मा व विकास राणा को सर्वसम्मति से चुना गया। नवनियुक्त प्रधान संजीव फांडा ने कहा कि बार एसोसिएशन की सदस्यों के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर अधिवक्ता प्रदीप भटोआ, एनके चब्बा, हरमीत सहोता, लोकेश शर्मा, विवेक सहजपाल, वीरेंद्र हरिपाल, मक्खन भाटिया, दिनेश वशिष्ट, नरदेव सिंह, हिमांशु, संजीव शर्मा, एके सैणी, भानु प्रताप सिंह व अरूण ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें