फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबार्ड के तहत दो संपर्क सड़कों पर खर्च होंगे 22.53 करोड़: कंवर

विज्ञापन
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सम्पर्क से समर्थन यात्रा के दौरान पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कं? - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र दो संपर्क सड़कों के निर्माण पर 22.53 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। नाबार्ड ने इन सड़कों के निर्माण के लिए धनराशि की स्वीकृत दे दी है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इस आशय की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सैली से हंडोला वाया कमून और सैली से महादेव मंदिर वाया प्राथमिक पाठशाला लौबोवाल के निर्माण पर 12.22 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। 14 किलोमीटर लंबी इस संपर्क सड़क के निर्माण से पांच गांवों के लगभग 950 लोगों को लाभ मिलेगा। सैली, हंडोला, कमून, पट्टियां और लौबोवाल इन गांवों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 11 किलोमीटर लंबी ओलिंडा-बोहरु संपर्क सड़क पर 10.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इससे चार गांवों ओलिंडा, बोहरु, चैखाट और चैखाट सनहाल गांवों की लगभग 825 की आबादी को लाभ पहुंचेगा। बताया कि पिछले चार वर्षों में कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सड़कों का बहुत बड़ा जाल बिछा है। नई सड़कें बनाकर तैयार की गई हैं, वहीं पुरानी सड़कों को चौड़ा व बेहतर बनाने का कार्य भी किया गया है। कुटलैहड़ में बीते चार साल में 163.66 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि सिर्फ सड़क सुविधा के सुधार में लगाई गई है। उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ में 100 से अधिक की आबादी वाले प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें