फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, व्यवस्थाए हांफी

विज्ञापन
चिंतपूर्णी माता के दरबार माथा टेकने के लिए जुटी भीड़।संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला समापन के बाद सोमवार को उम्मीद से ज्यादा भीड़ दर्शन करने के लिए पहुंच गई। सोमवार देर शाम तक करीब दस हजार श्रद्धालु मां के दरबार में नतमस्तक हुए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुख्य बाजार से गृह रक्षक नदारद पाए गए। ऐसे में व्यवस्थाएं हांफती हुई नजर आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब 70-80 बसें में उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं की लंबी कतारें टूट गईं और करीब दो घंटे तक बाजार में श्रद्धालुओं को दुकानदार संभालते रहे। कई श्रद्धालुओं ने अपने साथ लाए बच्चों और बुजुर्गों को दुकानों के अंदर बैठाकर राहत दिलाई, लेकिन काफी देर तक कोई भी होमगार्ड का जवान मुख्य बाजार में व्यवस्था बनाने में नहीं पहुंचा।
भीड़ के बीच लोग एक से दूसरे दुकान में पहुंचने में भी असमर्थ हो गए। करीब दो घंटे के बाद पुलिस कर्मचारी और होमगार्ड के पीसी पूर्ण सिंह मुख्य बाजार में पहुंचे तथा लाइन व्यवस्था को नियंत्रित किया। बता दें कि चैत्र नवरात्र के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने व व्यवस्था बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स व होमगार्ड जवान चिंतपूर्णी में तैनात किए थे, लेकिन सोमवार को नवरात्र समाप्ति के बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ जारी रही। इन श्रद्धालुओं केे व्यवस्थित करने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम न होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें