फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुग्रीवानंद करेंगे प्रवचनों की अमृत वर्षा

Thu, 05 May 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
शोभायात्रा में भाग लेतंीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वेदांताचार्य विद्यालंकार श्रीश्री 1008 सुग्रीवानंद महाराज के सानिध्य में वीरवार को ऊना शहर में धार्मिक महासम्मेलन भारतीय संस्कृति में तप, दान और यज्ञ को कैसे दर्शाया गया है, विषय पर पांच से आठ मई तक रामलीला मैदान ऊना में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


महासम्मेलन के शुभारंभ पर शहर भर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रीश्री 1008 सुग्रीवानंद महाराज के किला बाबा बेदी साहिब में पहुंचने पर बाबा अमरजोत बेदी की ओर से भव्य स्वागत किया गया। यहां से महाराज को रथ पर विराजमान कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे 108 महिलाएं सिर पर कलश उठाकर चल रही थीं। शोभायात्रा किला बाबा बेदी साहिब ऊना से शुरू हुई। शोभायात्रा मेन बाजार, रोटरी चौक, नंगल रोड, बस स्टैंड चौक तथा अरविंद मार्ग से होते हुए रामलीला मैदान में पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में डेढ़ दर्जन से अधिक विभिन्न झांकियां, 11 तरह के महावीर की झांकियां, बैंड बाजे से सुशोभित शोभायात्रा में श्रीश्री 1008 सुग्रीवानंद महाराज का रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। जगन्नाथ रथ यात्रा की भांति रुद्रानंद समिति के युवा वर्ग के प्रधान प्रिंस राजपूत, साहिल सेखड़ी, चंद्र पारस पिंका, रोहित नागपाल, पीयूष शर्मा, महावीर वेदी, गौरव आंगरा, शिवा तथा भारी संख्या में नौजवानों ने स्वामी सुग्रीवानंद महाराज के रथ को खींचा।

शोभा यात्रा समाप्त होने के बाद समिति की ओर से डेरा बाबा रुद्रानंद तक जाने के लिए विशेष बसों का इंतजाम भी किया गया था। शोभा यात्रा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, समिति अध्यक्ष सोमनाथ सर्राफ, सोमनाथ कौशल, सोमनाथ शर्मा, राजिंद्र भारद्वाज, अमृत भारद्वाज, अनिल वशिष्ट, अजय जगोता, ओमपाल साहनी, विजय साहनी, धर्मपाल शर्मा, जेपी शर्मा, गुरदास राम, ओम स्वरूप साहनी, महेश दत्ता, अशोक शर्मा, प्रवीण मोदगिल, संजय राजपूत, बलवंत ठाकुर, अशोक शर्मा, जगमोहन लाल शर्मा, अजय शर्मा, नीलम शर्मा, लुधियाना से दीपक जैन, इंद्रदत्त आदि मौजूद थे। समिति अध्यक्ष सोमनाथ सर्राफ ने बताया 6 मई को सुबह 10 बजे एसपी ऊना अनुपम शर्मा प्रवचन समारोह के शुभारंभ हेतु ध्वजारोहण करेंगे और सुबह 11 बजे महाराज श्रीश्री 1008 सुग्रीवानंद महाराज के प्रवचन शुरू होंगे। महाराज आठ मई तक प्रवचनों की अमृत वर्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें