फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष तक कोविड वैक्सीन के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के कोविड टीकाकरण के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पूर्व पंजीकरण टीकाकरण नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस आयु वर्ग में लोगों की संख्या अधिक है, ऐसे में टीकाकरण केंद्रों पर बिना पंजीकरण पहुंचने से भीड़ जुटने का खतरा है। इसलिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। टीकाकरण स्थलों पर भी मौके पर पंजीकरण सुविधा नहीं दी जाएगी, ताकि लंबी कतारें लगने की आशंका को टाला जा सके। राघव शर्मा ने 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों से आग्रह किया कि वह किसी भी असुविधा से बचने के लिए कोविन पोर्टल अथवा आरोग्य सेतु ऐप पर पहले ही पंजीकरण करवा लें। पंजीकरण के समय अपना स्लॉट बुक नहीं किया जा सकेगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग एसएमएस से लाभार्थी को कोविड टीकाकरण केंद्र तथा समय की सूचना देगा।
लाभार्थी स्लॉट और समय निर्धारण के बाद ही आए ताकि किसी को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कोविड का टीका निशुल्क लगाया जाएगा। जिलाधीश ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण स्थल पर पूर्व की भांति मौके पर पंजीकरण की सुविधा जारी रहेगी। हालांकि उन्हें भी पूर्व पंजीकरण की सलाह दी गई है ताकि उन्हें अनावश्यक लाइन में न लगना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना किसी बहकावे में आए टीकाकरण करवाएं। कोविड-19 महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को जागरुक होने की आवश्यकता है। टीकाकरण के बाद भी मास्क का प्रयोग करें तथा सामाजिक दूरी के नियम की अनुपालना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें