उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपलू के गांव तलपी में अंधेरे में जल शक्ति विभाग की पाइपें
- फोटो : Una
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल की पिपलू पंचायत के तलपी गांव से जल शक्ति विभाग के पाइप चोरी हो गए हैं। इस कारण ग्रामीणों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
शनिवार सुबह नल से पेयजल नहीं आया। इस पर लोगों ने जल शक्ति विभाग के कर्मचारी को फोन किया। कर्मचारी मौके पर गया तो जमीन में बिछाई पाइप गायब मिले। कर्मचारी और लोगों ने इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दी। उप प्रधान अवनीत शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता हरभजन सिंह ने कहा कि पहले भी गांव में पाइपों के गेटबॉल चोरी हुए थे।
अब पाइपें चोरी होने की सूचना मीडिया से मिली है। अगर ऐसा है तो विभाग की ओर से एक या दो दिन में गांव में पानी की समस्या को हल करवा दिया जाएगा। विभाग ने पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने कहा कि कि मामला उनके ध्यान में आया है। टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।