ऊना। जिला पुलिस ने जिलेभर में गश्त के दौरान वीरवार को सार्वजनिक स्थान पर फेस मास्क न पहनने पर 38 चालान किए। पुलिस ने लापरवाही के दोषी लोगों से 19 हजार रुपये जुर्माना राशि वसूली है।
वहीं, पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कुल 220 चालान किए। इनमें से 79 चालानों का मौका पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में कुल 57800 रुपये प्राप्त किए। पुलिस ने 14 चालान गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने पर, दो चालान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर और 35 चालान बिना नंबर पलेट लगाये वाहन चलाने पर किए हैं।
इसके अलावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 21 चालान काटे और 21 सौ रुपये जुर्माना वसूला। एएसपी प्रवीण धीमान ने सभी से नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।