विधानसभा गगरेट के एकमात्र उपचुनाव में दियोली में पोलिंग स्टेशन के बाहर खडे़ मतदाता।
- फोटो : Una
ऊना। पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के तहत शुक्रवार को मतदान हुआ। मतदान ग्राम पंचायत त्यूड़ी के वार्ड एक, झंबर के वार्ड तीन, समूरकलां के वार्ड पांच और चमियाड़ी के वार्ड एक के वार्ड सदस्यों के पदों लिए हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि त्यूड़ी के वार्ड नंबर एक के लिए रीना रानी वार्ड सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई हैं। रीना को 96 वोट पड़े जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमलेश कुमारी को 44 बोट पड़े। झंबर के वार्ड तीन में अर्चित शर्मा निर्वाचित हुए। उन्हें 86 मत हासिल हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सीता राम को 79 मत मिले।
उन्होंने बताया कि समूरकलां के वार्ड पांच के लिए प्यारो और चमियाड़ी के वार्ड एक के लिए सिमरो देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। वार्ड सदस्यों के लिए 70 प्रतिशत मतदान हुआ है। झंबर में 83.92 प्रतिशत, त्यूड़ी में 58.82 प्रतिशत मतदान हुआ। राघव शर्मा ने बताया कि ब्लॉक समिति गगरेट के तहत पंचायत समिति सदस्य वार्ड 13 के लिए दियोली और घनारी में मतदान हुआ। यहां 56.27 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें पुरुषों की भागीदारी 56.62 प्रतिशत जबकि महिलाओं की भागीदारी 55.90 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि ब्लॉक समिति सदस्य के मतों की गणना चार अक्तूबर को होगी।