गगरेट युकां अध्यक्ष अमन ठाकुर व अन्य एसडीएम विनय मोदी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजते हुए।
- फोटो : Una
गगरेट (ऊना)। युवा कांग्रेस गगरेट ने वीरवार को गगरेट बाजार में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जयराम सरकार का पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारी शिमला में विधानसभा घेराव के दौरान युकां कार्यकर्ताओं पर हुई लाठीचार्ज और केस दर्ज करने कार्रवाई पर विरोध जता रहे थे।
प्रदर्शन के बाद गगरेट युकां अध्यक्ष अमन ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम विनय मोदी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी भेजा। जिसमें युवा साथियों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर अमन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार हर कदम पर तानाशाही का रवैया अपना कर लोगों के हितों से खिलवाड़ कर रही है।
प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष ऊना राघव ठाकुर, उपाध्यक्ष अमरीक सिंह, लोकसभा क्षेत्र सोशल मीडिया अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष सुनील कुमार, ब्लॉक सोशल मीडिया अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी दीपू राजपूत, शशि, मनोज, सुरेश, संदीप, राकेश, आदि कई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।