फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाल ढुलाई दरें बढ़ाने को लेकर ट्रक अपरेटरों का धरना

विज्ञापन
पीएसीएल के समक्ष धरने पर बैठे ट्रक यूनियन नंगल के ट्रक आपरेटर। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
नंगल। ट्रक यूनियन नंगल से जुड़े ट्रक आपरेटरों ने मालभाड़े में वृद्धि की मांग को लेकर नंगल की प्रमुख औद्योगिक इकाई पीएसीएल के मुख्य गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। मांगें पूरी करने का आश्वासन मिलने के बाद देर रात धरना खत्म कर दिया गया। इस मौके पर ट्रक आपरेटरों के प्रतिनिधि नरेंद्र राणा और हरयाप सिंह ने कहा कि कोरोना काल के दौरान माल ढुलाई की दरों में 25 प्रतिशत तक की कटौती कर दी गई।
विज्ञापन

उन्हें लिखित अश्वासन दिया गया था कि जब भी कास्टेड का रेट 32 हजार रुपये तक वापस आ जाएगा और उत्पादन बढ़ जाएगा तो माल ढुलाई की दरों में की गई कटौती वापस ले ली जाएगी। अब उसी कास्टेड का रेट 72 हजार तक पंहुच चुका है और माल ढुलाई की दरें अभी भी पुरानी चल रही है।
इस मामले में ट्रक यूनियन के नेताओं व आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. संजीव गौतम के साथ पीएसीएल प्रबंधन की वार्ता हुई। वार्ता में 21 मार्च तक ट्रक यूनियन नंगल से जुड़े ट्रक आपरेटरों की सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया गया है।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें