फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़-टाहलीवाल मार्ग पर स्वां पुल पर रविवार देर रात विपरीत दिशा से आ रहे दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालकों समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए थे।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोषगढ़ वार्ड सात निवासी मंजीत सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी रमन कुमार ने बताया कि वह टाहलीवाल से अपने घर संतोषगढ़ जा रहा था। स्वां पुल पर यह हादसा हुआ। उनके आगे चल रहे मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे।
उन्होंने तेजरफ्तार से गलत दिशा में जाकर संतोषगढ़ की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवारों को चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत बीबीएमबी अस्पताल नंगल भेजा गया। एक घायल ने पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। संतोषगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें