फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोल में नाले में गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना)। उपतहसील जोल के तहत ग्राम पंचायत टकोली के गांव दगडाह में मवेशियों को घास लेने गए व्यक्ति की नाले में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान देवराज (63) पुत्र पूरु राम गांव दगडाह डाकघर सोहारी के रूप में हुई है। पुलिस चौकी जोल ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को देवराज मवेशियों को चारा लेने के लिए खेतों की तरफ गया था। इस दौरान घास काटते समय में अचानक उसका पांव फिसल गया और वह खेत के किनारे एक दलदल वाले नाले में जा गिरा। जब देर रात तक वह घर वापस नहीं आया तो परिजन और गांववासी पूरी रात उसे ढूंढने में लगे रहे। इसके बाद शनिवार की सुबह करीब छह बजे लोग जब उसे ढूंढते हुए खेत के किनारे नाले के पास पहुंचे तो वहां देवराज का शव पड़ा मिला।
उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस चौकी जोल को दी। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी जोल टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। एएसपी प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें