जिला ऊना में 50 रुपये में फुल डाइट मिलेगी। इसमें चावल, चपाती, दाल, सब्जी एवं कढ़ी शामिल है। स्टफ्ड परांठा अचार के साथ 15 रुपये में मिलेगा। उपायुक्त अभिषेक जैन ने खाद्य पदार्थों के दाम तय कर दिए हैं।
मीट 300 रुपये जबकि सुअर का मीट 180 रुपये तथा चिकन या ब्रायलर का मूल्य 200 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है।
इसके अतिरिक्त मछली प्रति किलोग्राम मत्स्य विभाग द्वारा निर्धारित दरों में मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिला में हाफ डाइट 30 रुपये, तवा चपाती का रेट 4 रुपये तथा तंदूरी चपाती का रेट 5 रुपये प्रति चपाती निर्धारित किया गया है।
साथ ही स्पेशल सब्जी (जिसमें गोभी, आलू मटर, पालक, राजमाह, सफेद चना व भिंडी शामिल है) 40 रुपये, दाल मक्खनी या दाल फ्राई 30 रुपये, मीट करी के साथ प्रति प्लेट 90, चिकन करी के साथ प्रति प्लेट 70 रुपये में मिलेगी। अभिषेक जैन ने बताया कि जिला में चना भटूरा 30 रुपये, दूध प्रति लीटर 42, पनीर 240 रुपये तथा दही का मूल्य प्रति किलोग्राम 60 रुपये निर्धारित किया गया है।
सभी ढाबा, होटल या दुकान के मालिकों को प्रशासन ने निर्धारित रेट लिस्ट को दुकान के भीतर हिंदी में प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि यह अधिसूचना ऑफिशियल गजेट में प्रकाशित होने से एक महीना तक वैध रहेगी। जबकि यह दरें पर्यटन विभाग से पंजीकृत होटल व रेस्तरां में लागू नहीं होंगी।