फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह से उर्दू पढ़ने से महरूम तीन स्कूलों के 97 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के तीन विद्यालयों में उर्दू पढ़ाने के लिए करीब सात माह से उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। ऐसे में इच्छुक करीब 97 विद्यार्थी उर्दू की शिक्षा से वंचित हैं। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ने उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय को भेज दिया है।
विज्ञापन

राजकीय उच्च विद्यालय धुंदला, राजकीय उच्च विद्यालय थानाकलां व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में उर्दू शिक्षकों को नियुक्ति नहीं हो पा रही है। इन विद्यालयों में उर्दू पढ़ने की इच्छा रखने वाले करीब 97 विद्यार्थी उर्दू की शिक्षा से वंचित हैं। हालात यह है कि नवंबर 2021 से इन तीनों विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। राजकीय उच्च विद्यालय धुंदला में 25, राजकीय उच्च विद्यालय थानाकलां में 52 व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में 20 विद्यार्थियों ने विद्यालय में उर्दू पढ़ने की मांग उठाई है।
इस मामले को लेकर शिक्षा निदेशालय से कई बार उर्दू शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई गई है, लेकिन अभी तक शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि तीन विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों की तैनाती को लेकर मांग सामने आई है। उक्त मांग पर प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें