फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रात के अंधेरे में निशानदेही के आरोपों को नायब तहसीलदार ने नकारा

Tue, 20 Oct 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। उपमंडल अंब के पंजोआ खुर्द में भूमि की निशानदेही को लेकर उपजे विवाद पर प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई है। अंब के नायब तहसीलदार संजीव कुमार ने मीडिया में बयान जारी करते हुए रात के अंधेरे में निशानदेही किए जाने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से जो यह आरोप लगाया जा रहा है कि राजस्व विभाग की टीम ने रात के समय निशानदेही की, वह पूरी तरह निराधार और गलत है। नायब तहसीलदार ने बताया कि एसडीएम के आदेशानुसार 17 अक्तूबर को वह फील्ड स्टाफ के साथ पंजोआ खुर्द में निशानदेही के लिए पहुंचे थे। यह पूरी प्रक्रिया नियमानुसार, सभी पक्षों और पुलिस बल की मौजूदगी में दिन के समय पूरी की गई थी। निशानदेही का कार्य सुबह करीब 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक चला। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौके पर मौजूद लोगों से किसी भी प्रकार के स्टे ऑर्डर के बारे में पूछा गया था लेकिन किसी ने भी लोक निर्माण विभाग की इस भूमि से संबंधित कोई स्टे ऑर्डर पेश नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि दिन में निशानदेही पूरी होने के बाद वहां मौजूद लोगों ने सवाल-जवाब और बहसबाजी शुरू कर दी, जिन्हें समझाने-बुझाने में काफी समय बीत गया और इस दौरान शाम ढलने लगी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के एसडीओ ने सीमांकन के अनुसार चूना मार्किंग करवाने के लिए कहा ताकि निशानदेही के बिंदु चिह्नित किए जा सकें लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने कर्मचारियों को चूना मार्किंग करने से रोका। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो में कोई भी राजस्व कर्मचारी रात के समय जरीब या रिकॉर्ड के साथ निशानदेही करता हुआ नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें