फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। क्षेत्र के धुसाड़ा गांव में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनजाने में ही उसने कोई जहरीली चीज खा ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात के लगभग एक बजे के बाद धुसाड़ा के वार्ड चार निवासी सुरजीत पुत्र रामप्रकाश ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। वहां पहुंचने के थोड़ी देर बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। उसके बाद शव मृतक के वारिसों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक घंडावल में किराए पर हेयर ड्रेसर की दुकान चलाता था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गया है। एसडीपीओ अंब इल्मा अफरोज ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें