फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी केवल 45 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे स्कूल

विज्ञापन
जनकौर स्कूल में स्कूली छात्रा की थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। जिले के सभी स्कूलों में वीरवार की तरह शुक्रवार को भी बेहद कम संख्या में विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। कोरोनो गाइडलाइंस के तहत ही विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश दिया गया। शुक्रवार को स्कूलों में विद्यार्थियों की हाजिरी 45.15 फीसदी रही। कम संख्या में विद्यार्थियों के स्कूल पहुंचने का मुख्य कारण खराब मौसम रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बीच आधे से भी कम बच्चे ऑफलाइन पढ़ाई के लिए कक्षाओं में पहुंचे। कम संख्या में विद्यार्थियों के आने से प्रबंधन के लिए बच्चों को उचित शारीरिक दूरी के साथ बच्चों को कक्षाओं में बिठाना आसान रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला के सरकारी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं तक कुल 23 हजार 925 विद्यार्ती पढ़ाई करते हैं। वीरवार को इनमें से केवल 10 हजार 802 बच्चे ही स्कूलों में पहुंचे।
यह कुल संख्या का 45.15 प्रतिशत है। इसमें से नौवीं कक्षा के कुल 5268 बच्चों में से 2528 (47.99 प्रतिशत), दसवीं के कुल 5143 विद्यार्थियों में से 2613 (50.81 प्रतिशत), 11वीं के 7759 विद्यार्थियों में से 3084 (39.75 प्रतिशत), 12वीं के कुल 5755 विद्यार्थियों में से 2577 (44.78 प्रतिशत) ही स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार को जिला के स्कूलों को एक महीने बाद दोबारा विद्यार्थियों के लिए खोल दिया गया था। पहले दिन 45.39 प्रतिशत बच्चे ही स्कूल पहुंचे थे। इस संबंध में उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग जनक सिंह ने कहा कि बच्चों को स्कूलों में कोविड एसओपी के तहत ही प्रवेश करवाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि अभी बच्चे कम संख्या में स्कूल पहुंच रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में बच्चे ज्यादा संख्या में स्कूल पहुंचेंगे। उस स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को अभी से तैयारी कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें