फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 वर्षीय प्रवासी बुजुर्ग ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। मुच्छाली पंचायत के गांव नाईली में शुक्रवार को एक 71 वर्षीय प्रवासी बुजुर्ग ने फंदा लगा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 71 वर्षीय प्रवासी बुजुर्ग गांव चक्रपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। बंगाणा उपमंडल के मुच्छाली पंचायत के नाईली गांव में कुछ वर्षों से किराए पर मकान लेकर रह रहा था। व्यक्ति पिछले तीन साल से उपमंडल बंगाणा के गांव नाईली के तीरथराम के घर पर कार्य कर रहा था।
जब शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों ने उसको ढूंढा तो मकान के पीछे उसे लटका पाया। गांव के लोगों ने बंगाणा पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। डीएसपी मुख्यालय कुलविंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर तथ्य जुटाए। पुलिस थाना प्रभारी प्रेमपाल ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें