फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे प्यारे-प्यारे सुंदर शाम... भजन पर झूमे भक्त

विज्ञापन
श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में भजन गायिका अलका गोयल भगवान कृष्ण के भजनों का गुणगान करती हुई - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना/संतोषगढ़। कोटला कलां स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में 13 दिवसीय वार्षिक धार्मिक महोत्सव में शुक्रवार को भक्ति गीत-संगीत की बयार बही। श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से पहले प्रसिद्ध भजन गायिका अलका गोयल ने मधुर भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्तिभाव में झमेने के लिए मजबूर कर दिया। श्रद्धालु भगवान कृष्ण की भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। अलका ने भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित कई लोकप्रिय भजनों से समा बांधा।
विज्ञापन

अलका गोयल के भजन कार्यक्रम के बाद कथा व्यास स्वामी रामकमल दास वेदांती महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा की कड़ी को आगे बढ़ाया। उन्होंने कई प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मानव मन में परमात्मा के प्रति प्रीत का उदय होने के साथ आचरण शुद्ध होता है।
उन्होंने कहा कि संसार के सभी सुख अस्थायी और क्षणभंगुर हैं किंतु ईश्वर के सानिध्य से प्राप्त होने वाला सुख शाश्वत होता है। श्रीमद्भागवत कथा अंधकार से प्रकाश अर्थात अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें