फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महिला से ससुरालियों ने मांगे 50 लाख, सात पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने पति सहित सात लोगों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

22 जनवरी 2025 को ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से दिल्ली निवासी आकाश तोमर से हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। पुलिस थाना बंगाणा के तहत एक महिला ने अपने पति और सास-ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दिल्ली निवासी सातों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

बंगाणा थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 22 जनवरी 2025 को ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से आकाश तोमर निवासी दिल्ली से हुई। कहा कि शादी के बाद कुछ समय सब ठीक रहा, उसके बाद ससुराल वाले नया बिजनेस शुरू करने के नाम पर उससे 50 लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। विवाहिता ने कहा कि उसके पिता इतनी राशि देने में योग्य नहीं है। इसी कारण पति आकाश तोमर अपने माता-पिता, भाई व भाभी के उकसाने पर उसके साथ नशे में मारपीट करता व उसके परिवार वालों को बुरा-भला बोलता है। उसकी जेठानी के भाई भी उसके पति को उकसाते व शराब पिलाते हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर आरोपी पति आकाश तोमर, ससुर दिनेश तोमर, सास संगीता तोमर, जेठ सागर तोमर, जेठानी रुचि तोमर, जेठानी के भाई दिव्यांशु शर्मा व संचित शर्मा सभी निवासी दिल्ली के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। कहा कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें