अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर ऊना में जिलास्तरीय कार्यक्रम में प्रस्तुती देते बच्चे। विभाग
- फोटो : बाजारशुकुल में बंद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय।
40% या अधिक दिव्यांगता वाले छात्रों को मिलती है छात्रवृत्ति
ऊना। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ऊना ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर प्रेम आश्रम में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज़िला कल्याण अधिकारी आवास पंडित ने किया और दिव्यांग बच्चों के लिए प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना का विवरण साझा किया, जिसके तहत 40% या अधिक दिव्यांगता वाले छात्रों को छात्रवृत्ति और हॉस्टल भत्ता प्रदान किया जाता है।
प्री-मैट्रिक स्तर पर कक्षा 1 से 5 तक 625 रुपये मासिक छात्रवृत्ति और कक्षा 1 से 10 तक हॉस्टल भत्ता दिया जाता है। उच्च शिक्षा स्तर पर डिप्लोमा, बीए, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमबीबीएस, बीटेक जैसी पढ़ाई के लिए भी छात्रवृत्ति और हॉस्टल भत्ता मिलता है। इस योजना का उद्देश्य दिव्यांग छात्रों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं प्रदान करना है।