फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में एनएच के किनारे से हटेंगे अवैध कब्जे

विज्ञापन
ऊना में सड़क के किनारे फुटपाथ वनाने के लिए मार्क लगाते कर्मी। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। शहर में एनएच के किनारे किए अतिक्रमण और अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। सड़क के किनारे अवैध कब्जों को हटाकर लोगों के पैदल चलने के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन

ऊना शहर में अधिकतर दुकानों के बाहर सड़क के किनारे लोगों ने अतिक्रमण और अवैध कब्जा जमाया है। एनएच के किनारे किए अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन अब सख्त रुख अपनाएगा। सड़क के किनारे से अवैध कब्जे हटाने के लिए एनएचआई के कर्मचारियों ने शहर में डिमार्केशन शुरू कर दी है। रविवार को एनएचआई के कर्मचारियों ने रोटरी चौक और आईएसबीटी तक सड़क के किनारे डिमार्केशन की। एनएचआई के कर्मचारियों ने सड़क की येलो लाइन से ढाई से तीन मीटर तक डिमार्केशन की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी एडीसी की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी ने सड़क के किनारे दुकानों के बाहर रखा हुआ सामान हटाया था।
सड़क के किनारे अतिक्रमण के चलते पैदल चलने के लिए लोगों को जगह नहीं मिल रही है। इसके चलते अब एनएचआई ने सरकार भूमि पर डिमार्केशन शुरू कर दी है। सड़क की येलो लाइन से ढाई से तीन मीटर की दूरी तक अवैध कब्जे हटाकर लोगों को पैदल चलने के लिए जगह खाली करवाई जाएगी। एनएचआई के एसडीओ राजेश शर्मा का कहना है कि एडीसी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन के निर्देशानुसार सड़क के किनारे डिमार्केशन की जा रही है। एडीसी डॉ. अमित कुमार का कहना है कि सड़क के किनारे किए अतिक्रमण और अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए डिमार्केशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एडीसी ने कहा कि बजट आने पर सड़क के किनारे फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें