फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदपुर में एचआरटीसी और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। नंदपुर में एचआरटीसी बस और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में बाइक चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंब-ऊना रोड पर नंदपुर के यह हादसा पेश आया। श्रद्धालुओं की बाइक गलत दिशा में जाकर एचआरटीसी की बस से टकरा गई।
बस चंडीगढ़ से पठानकोट के लिए जा रही थी। हादसे में बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। परंतु जख्मों की ताव न सहते हुए राजवीर सिंह निवासी गांव जैसल दीनानगर जिला गुरदासपुर पंजाब की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बैठे हरतेज निवासी जैसल दीनानगर जिला गुरदासपुर को क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। बाइक चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें