फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पुलिस कर्मियों के लिए भी हिम बस पास जरूरी

Thu, 21 May 2026 03:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पास के बिना एचआरटीसी की बसों में नहीं मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

सात माह के दौरान 996 पुलिस कर्मियों ने बनवाए पास
खास खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सरकारी बसों में मुफ्त सफर करने वाले पुलिस कर्मियों के लिए अब हिम बस पास अनिवार्य कर दिया गया है। पुलिस कर्मियों को एचआरटीसी की बसों में बिना हिम बस पास मुफ्त सफर करने की सुविधा नहीं मिलेगी। विभागीय निर्देश के बाद जिले में पुलिस कर्मचारियों ने हिम बस पास बनवाने शुरू कर दिए हैं। एक माह के भीतर ही 839 पुलिस कर्मियों ने हिम बस पास बनवाए हैं। अप्रैल से पहले करीब 157 पुलिस कर्मियाें के हिम बस पास बने थे। अंतरराज्यीय बस अड्डा ऊना में हिम बस पास काउंटर पर पुलिस कर्मियों का निशुल्क पास बनाया जा रहा है। इससे पहले उन्हें भी एक वर्ष तक का हिम बस पास बनवाने की 236 रुपये फीस वसूली जाती थी। अब यह पूरी तरह से निशुल्क है। जिले में में करीब 1400 पुलिस कर्मी तैनात हैं।

कब कितनों ने बनवाए हिम बस पास
हिमाचल पथ परिवहन निगम के आंकड़ों के अनुसार पिछले सात महीनों के दौरान 996 पुलिस कर्मियों ने हिम बस पास बनवाए हैं। पिछले वर्ष अक्तूबर में एक, नवंबर में 22, दिसंबर में 35 पुलिस कर्मियों ने पास बनवाए थे। इस वर्ष जनवरी में 99 पुलिस कर्मियों ने हिम बस पास बनाए। फरवरी और मार्च में किसी पुलिस कर्मी ने पास नहीं बनवाया। जब सरकार ने बिना हिम बस पास के एचआरटीसी की बसों में निशुल्क यात्रा पर रोक लगाने के निर्देश दिए तो अप्रैल में ही 839 पुलिस कर्मियों ने हिम बस पास बनवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एचआरटीसी की बसों में निशुल्क यात्रा के लिए पुलिस कर्मी को हिम बस पास दिखाना अनिवार्य है। वे बिना इसके निशुल्क यात्रा नहीं कर सकते। -राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें