फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रचंड गर्मी ने रोके प्रत्याशियों के कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। इस बार पंचायत चुनाव का माहौल भीषण गर्मी के कारण पूरी तरह बदला-बदला नजर आ रहा है। पहले जहां पंचायत चुनाव के दौरान गांवों में दिनभर चुनावी शोर, प्रचार वाहनों की आवाजें और प्रत्याशियों की भागदौड़ देखने को मिलती थी, वहीं इस बार मौसम की मार के चलते चुनाव प्रचार सुबह और शाम तक ही सीमित होकर रह गया है। भीषण गर्मी के कारण मतदाता भी शांत नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान, वार्ड पंच और अन्य पदों के प्रत्याशियों का कहना है कि मई में पड़ रही भीषण गर्मी ने चुनाव प्रचार को बेहद कठिन बना दिया है। कई प्रत्याशियों ने बताया कि सुबह 7 से 10 बजे तक और शाम 5 से रात 9 बजे तक ही घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है। दोपहर के समय तेज धूप और लू जैसे हालात होने के कारण गांवों में निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में प्रचार करना तो दूर, लोगों को घरों से बाहर बुलाना भी संभव नहीं हो पा रहा।

प्रत्याशियों का कहना है कि दोपहर के समय अधिकांश लोग अपने घरों के अंदर ही आराम कर रहे होते हैं। ऐसे में घर-घर जाकर प्रचार करना लोगों को परेशान करने जैसा लगता है। कई उम्मीदवारों ने बताया कि गर्मी के कारण कार्यकर्ता भी जल्दी थक रहे हैं और लंबे समय तक प्रचार अभियान चलाना कठिन हो गया है। हालांकि, गर्मी के बावजूद प्रत्याशी अपने स्तर पर लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। कई उम्मीदवार अब छोटे-छोटे समूहों में बैठकों और सीमित प्रचार के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। चुनावी गतिविधियां जारी हैं, लेकिन मौसम का असर इस बार पंचायत चुनावों पर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


टकारला से कुलभूषण लट्ठ का कहना है कि इस बार गर्मी इतनी ज्यादा है कि दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। पहले चुनाव में गांवों में दिनभर रौनक रहती थी, लेकिन अब प्रचार केवल सुबह और शाम को ही दिखाई देता है।

स्थानीय ग्रामीण महिला प्रोमिला देवी ने बताया की तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण महिलाएं और बुजुर्ग घरों में ही रह रहे हैं। प्रत्याशी भी अब दोपहर में प्रचार करने नहीं आते। चुनाव का माहौल पहले जैसा नहीं लग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें