फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में भारी बारिश; डीसी कार्यालय, कोर्ट परिसर, घर-दुकानों में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना में चंद देर मूसलाधार बारिश से शहर में जलमग्न जैसी हालत बन गई। डीसी ऑफिस के बाहर करीब दो फीट से अधिक तक पानी खड़ा हो गया। कोर्ट परिसर, उपायुक्त कार्यालय के बाहर, लाइसेंस ब्रांच, कृषि विभाग के जिला कार्यालय, डीसी कॉलोनी में जलभराव हो गया। वहीं अपर बढ़ेड़ा में दुुकानों और घरों में पानी घुस गया। बढेड़ा पीएचसी तक खड्ड का पानी पहुंच गया।
विज्ञापन

ऊना में बारिश के कारण एकाएक दोपहर बाद जलभराव हो गया। पानी बढ़ने पर टाइपिस्ट आनन-फानन में कुर्सियां हटाकर बेंच पर खड़े होने के लिए मजबूर हो गए। पानी के तेज बहाव के चलते लोग बाहर भी नहीं निकल पाए। उपायुक्त कार्यालय के बाहर भी जलभराव से कर्मचारी अंदर ही कैद होकर रह गए। डीसी कार्यालय के बाहर खड़े दोपहिया वाहन पानी में डूब गए।
बरसात के पानी की निकासी के लिए नगर परिषद कई माह से नालों की सफाई करवा रहा थी। इससे शहर में पानी की निकासी आसानी से हो सके। साथ ही सरकारी कार्यालयों को बारिश के पानी के घुसने से बचाया जा सके। इसके बावजूद नगर परिषद की सारी की सारी योजनाएं, बैठकें सहित उठाए सख्त कदमों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के बाहर लबालब पानी खड़ा होने से लोगों को कार्यालयों में काम करवाने में भारी परेशानी हुई। कई लोग तो बिना काम करवाए वापस लौट गए। एकाएक बारिश से ऊना कचहरी में खड़े लोगों ने भाग-दौड़कर दुकानों और कार्यालयों का सहारा लेना पड़ा। कई लोग भीगते-भीगते अपने जिला मुख्यालय पहुंचे।
बता दें कि ऊना शहर में पानी की उचित निकासी न होने के कारण हर बरसात में यह दिक्कत होती है। पिछले 30 वर्षों से लगातार ऐसी ही समस्या बनी हुई है। इस समस्या के निजात के लिए 22 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई। इसे जुलाई 2022 तक धरातल पर उतारने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें