फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल, मरीज बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर गई हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के अलावा सिटी स्कैन सेवा भी ठप है। टेस्ट के लिए भी मरीज बाजार में निजी लैब में जाने को मजबूर हैं।
अस्पताल में रोजाना पहुंचने वाले मरीजों की संख्या के हिसाब से पर्याप्त प्रबंधों का भी अभाव बना है। इस स्थिति में क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच मरीज बदहाल सुविधाओं के बीच धक्के खाकर वापस मायूस होकर लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में तीन साल से अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध होने के बावजूद अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। सिटी स्कैन सुविधा भी एक माह से ठप है। अस्पताल में अस्थायी रूप से चल रही क्रस्ना लैब की सेवाएं भी अभी तक सुचारु नहीं हो पाई हैं। मरीजों को निजी लैब में जाकर सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड के अलावा अन्य टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं।
बुधवार को भी अस्पताल में मरीज सिटी स्कैन व टेस्ट के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूस होकर निजी लैब का ही रुख करना पड़ा। मरीज प्रेमलता, पिंकी देवी, रोहन ने बताया कि अस्पताल में ओपीडी के बाहर बैठने की उचित व्यवस्था तक नहीं है। सीढ़ियों पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। टेस्ट करवाने के लिए बाहरी लैब में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सक अधीक्षक डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि अस्पताल संबंधी सभी समस्याओं को लेकर मामला उनके ध्यान में हैं। इन बाबत उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है। जल्द ही आवश्यक सेवाओं को सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें