फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोषगढ़ स्कूल बाल में बनेगा जिले का पहला फुटओवर ब्रिज: सत्ती

विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संतोषगढ़ में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान विद्? - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संतोषगढ़ में गुरुवार वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की। उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्कूल को लगभग चार लाख लागत के कबड्डी खेल के मैट दिए। साथ ही डेढ़ लाख से तैयार ओपन एयर जिम का शुभारंभ भी किया। उन्होंने जेई मेन की कोचिंग के लिए स्कूली छात्राओं मानसी और सानिया के चयन के लिए उन्हें बधाई दी।
सत्ती ने कहा कि संतोषगढ़ स्कूल (बाल) के मैदान में जाने के लिए विद्यार्थियों को सड़क पार करनी पड़ती है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस स्कूल के लिए फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के निर्माण के लिए 45 लाख रुपये की टेंडर हो चुका है। यहां लगभग पौने दो करोड़ रुपये से स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जिला का पहला फुट ओवर ब्रिज होगा। उन्होंने बताया कि बहडाला स्कूल में डेढ करोड़ से स्टेडियम, मैहतपुर में 8.44 करोड़ से आईटीआई तथा ऊना में 12 करोड़ से आईटीआई भवन का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ती ने कहा कि अध्यापकों और विद्यार्थियों का कर्तव्य है कि महामारी से बचाव के लिए जारी हिदायतों का ईमानदारी से पालन करें। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, नगर परिषद अध्यक्षा निर्माला देवी, उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा, पार्षद, पूर्व अध्यक्ष परवेश शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष हरभजन सिंह मान, एडवोकेट केडी शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा, शहरी इकाई सचिव बुध राम, वरिष्ठ कार्यकर्ता शामलाल पुरी, एडीईपीओ अनिल कुमार व रमन सहोड़, स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य गुरबचन धीमान, संतोषगढ़ ब्वायज स्कूल के प्रधानाचार्य उपेन्द्र राणा, सनोली स्कूल प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें