फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना जिले के पांच हजार लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगाने से किया इंकार

विज्ञापन
Five thousand people of Una district refused to take corona vaccine
विज्ञापन
ऊना। जिले में करीब पांच हजार लोगों ने कोविड वैक्सीन का डोज लगवाने के लिए फिलहाल इंकार कर दिया है। इनमें गर्भवती, बुजुर्ग, बीमारी और कई अन्य लोग शामिल हैं। आने वाले समय में यह लोग भी वैक्सीनेशन करवा सकते हैं, लेकिन फिलहाल इनका इरादा नहीं है।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों कोविड वैक्सीन की पहली डोज शत-प्रतिशत लोगों को लगवाने के लिए प्रशासन समेत स्वास्थ्य विभाग कड़ी मेहनत कर रहा है। जिला प्रशासन के पास अब तक कुल पांच हजार से अधिक वैक्सीन लगाने के रिफ्यूजल मिले हैं। इन्हें विभाग की ओर जागरूक करने के लिए काउंसलिंग तक की जा चुकी है। इसके बावजूद वे वैक्सीन का पहला डोज लगवाने के लिए तैयार नहीं हैं।
इनमें गर्भवती महिलाएं, स्तनपान करवानी महिलाएं, गंभीर रोगों से पीड़ित रोगी भी शामिल हैं। जिले में प्राथमिकता के आधार पर इन दिनों सभी लोगों को कोविड वैक्सीन का पहला डोज में कवर किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में कोरोना के कहर को कम किया जा सके। इसके लिए जागरूकता अभियान के अलावा रोजाना विभाग लोगों को प्रेरित कर रहा है। इसका असर तो देखने को मिल रहा है, लेकिन रिफ्यूजल का आंकड़े में कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

जिले में इस समय 4.19 लाख लोगों को वैक्सीन का डोज लगवाने का लक्ष्य है। स्वास्थ्य विभाग की मेहनत से इस लक्ष्य के नजदीक पहुंच भी चुुका है। जोकि राहत भरा है। दूसरे डोज के लिए लाभार्थी निर्धारित तिथि के बीच खुद ही टीकाकरण केंद्रों में पहुंच रहे हैं। इस संबंध में डीसी राघव शर्मा ने बताया कि कोविड वैक्सीन का डोज रिफ्यूजल के मामले मिले हैं। फिलहाल वैक्सीन नहीं ले रहे हैं। आने वाले समय में इन्हें भी कवर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें