फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिला छात्रावास में भड़की आग, 20 लाख रुपये नुकसान

विज्ञापन
खेल छात्रावास में लगी आग। इस घटना में लाखों का नुकसान आंका गया है। -संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय ऊना स्थित खेल विभाग के दो मंजिला छात्रावास में वीरवार रात को अचानक आग भड़क गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाए हैं।
घटना में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ। गनीमत यह रही कि छात्रावास में खिलाड़ी नहीं रहते थे। यहां सामान रखा गया था और इसे स्टोर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। ऊना शहर के इंदिरा मैदान के पास शुक्रवार तड़के करीब 3:00 बजे छात्रावास से अचानक धुआं उठने लगा। एकाएक छात्रावास में आग भड़क गई। आग की लपटों को देखकर किसी ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन

विभाग ने मौके पर भड़की आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक छात्रावास में रखा गया सामान जल चुका था। विभाग की टीम ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। इससे धरातल में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जबकि पहला तल जलने से बचा लिया गया। भड़की आग से आसपास के भवनों को भी खतरा पैदा हो गया था।
विज्ञापन

धरातल में रजाइयां, गद्दे, कंबल, दरिया, तकिये, अलमारियां और अन्य सामान जल गया। बताया जा रहा है कि हाल ही में छात्रावास का जीर्णोद्धार किया था। जिला खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि घटना के दौरान वह दिल्ली में थे। सूचना मिलते वह ऊना लौट आए हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उधर, दमकल विभाग के आकलन में 20 लाख रुपये नुकसान आंका गया है। अग्निशमन केंद्र ऊना के प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि विभाग की टीम की मुस्तैदी से आसपास की 50 लाख रुपये की संपत्ति को बचाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें